कानपुर देहात। जिला उद्यान अधिकारी डॉक्टर बल्देव प्रसाद ने कृषकों को सूचित किया है कि उद्यान विभाग में 399 कुन्टल आलू बीज का आवंटन किया गया है। आलू बीज यथा कुफरी बहार (ओवर साइज) आ०प्र०-50 कुन्टल, कुफरी बहार (सीड साइज) आ०द्वि०-50 कुन्टल, कुफरी सूर्या (सीड साइज) आ०प्र०-50 कुन्टल, कुफरी ख्याति (सीड साइज) आ०प्र०-100 कुन्टल, कुफरी ख्याति (ओवर साइज) आ०प्र०-50 कुन्टल, कुफरी मोहन (सीड साइज) आ०प्र०-25 कुन्टल, कुफरी मोहन (ओवर साइज) आ०प्र०-25 कुन्टल, कुफरी चिप्सोना-1 (सीड साइज) आ०द्वि०-49 कुन्टल आंवटित है। आलू की खेती करने वाले किसानों को उनकी मॉग के अनुसार प्रजातिवार बीज की बुकिंग विभागीय आनलाइन पोर्टल www.potato.uphorticulture.in के माध्यम से करानी होगी। कृषकों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग कराकर आलू बीज प्राप्त कर सकते हैं। बीज की दरें प्रजाति और श्रेणी के अनुसार निर्धारित की गयी है। आलू बीज की दर आ०प्र० सीड साइज रू0 3630.00 प्रति कुन्टल, आ०द्वि०-सीड साइज रू० 3480.00 प्रति कुन्टल, आ०प्र० ओवर साइज रू० 3040.00 प्रति कुन्टल बुकिंग हेतु किसानों को विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराने हेतु मो०न०, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, किसान की फोटो, भूमि सम्बन्धी अभिलेख, खसरा और खतौनी आवश्यक होगें। किसानों को अपनी मॉग प्रजातिवार आनलाइन दर्ज करनी होगी। आनलाइन बुकिंग और प्रक्रिया की जानकारी हेतु किसान जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय कमरा न0-315, विकास भवन, माती, कानपुर देहात में रमेश चन्द्र कटियार, स०उ०नि० मो0न0-6392626116 पर सम्पर्क कर सकते है। किसी भी समस्या के लिये जिला उद्यान अधिकारी के मोबाइल न०-9151066898 पर सम्पर्क करें।












