मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 13 सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों को जारी किया पत्र, निर्देशों का पालन न होने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई
कानपुर देहात।आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर देहात द्वारा संबंधित चिकित्सालयों को निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र दिनांक 14 अक्टूबर 2026 के माध्यम से जनपद के सूचीबद्ध 13 सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों को निर्देशित किया गया है कि आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत भर्ती मरीजों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।
जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में भी इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन कुछ सूचीबद्ध चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देशों का समुचित पालन नहीं किया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित चिकित्सालयों को पुनः निर्देशित किया गया है कि वे भर्ती मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी चिकित्सालय में निर्धारित निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
इन चिकित्सालयों को जारी किए गए निर्देश
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार निम्नलिखित सूचीबद्ध चिकित्सालयों को निर्देशित किया गया है—
कौशिकी अस्पताल एवं सर्जिकल सेंटर, रसूलाबाद।
वीपीएन अस्पताल, कालपी रोड, पुखरायां।
डी.एस. मोमोरियल अस्पताल, रायपुर बाजार, कानपुर देहात।
ओम अस्पताल, ककरदही बाघपुर।
पुष्पे अस्पताल, गांधी नगर, अकबरपुर।
राजावत अस्पताल एवं मल्टी सुपर स्पेशलिटी, बिसायकपुर, रनियां।
नोवा ग्रेस अस्पताल, अकबरपुर।
अंतराज अस्पताल, अकबरपुर।
श्री गौरी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, नबीपुर।
श्री आर.पी. पोरवाल अस्पताल, कानपुर देहात।
लोकप्रिय अस्पताल, अकबरपुर।
गणेश अस्पताल, अकबरपुर।
द प्रीमियम आई अस्पताल मावर कानपुर देहात।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित चिकित्सालयों को निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन करने तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भर्ती मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।












