मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेट्स ने संभाली यातायात व्यवस्था, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत यातायात पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी की महिला कैडेट्स ने अकबरपुर माती चौराहा, नमस्ते चौराहा, रूरा चौराहा और डॉल्फिन तिराहा सहित प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन कर आमजन को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। उन्हें महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन पुलिस सहायता नंबर 112 के बारे में बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम और घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान में प्रभारी निरीक्षक यातायात विवेक सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी रीना गौतम, महिला थानाध्यक्ष नीलम शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी और एनसीसी की महिला कैडेट्स मौजूद रहीं। कानपुर देहात पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के साथ ही यातायात और कानूनी जागरूकता फैलाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें