उरई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय, जालौन स्थान उरई स्थित ई०वी०एम० वी०वी०पैट वेयरहाउस (द्वितीय) के स्ट्रांग रूम नं०-1, स्ट्रांग रूम नं०-2 एवं स्ट्रांग रूम नं०-3 कों दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को ई०वी०एम० तथा वी०वी०पैट की एफ०एल०सी० के समापन हेतु वीडियोग्राफी के तहत बन्द/सील किया गया।
ई०वी०एम०-वी०वी०पैट वेयरहाउस (द्वितीय) के स्ट्रांग रूम नं०-1, स्ट्रांग रूम नं०-2 एवं स्ट्रांग रूम नं०-3 को बन्द/सील के समय राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के नाम निम्नवत् है- राजीव शर्मा प्रतिनिधि (एफ०एल०सी०)सपा, विनोद कुमार नगरिया जिला सचिव सी०पी०आई० (एम), शान्ति स्वरूप महेश्वरी प्रभारी निर्वाचन भाजपा, उदयवीर सिंह दोहरे प्रतिनिधि (एफ०एल०सी०) बसपा, भगवती शरण पांचाल जिला सचिव बसपा, अनिल कुशवाहा जिला अध्यक्ष अपना दल (एस), रोहित राठौर प्रतिनिधि (एफ०एल०सी०)अपना दल (एस), विनय चौरसिया जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी, राज कुमार वर्मा नगर अध्यक्ष आई०एन०सी०, बृजेश जाटव जिला अध्यक्ष बसपा।
ई०वी०एम० वी०वी०पैट के भण्डारण एवं सुरक्षा से सम्बन्धित विस्तृत प्रक्रिया के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन संबंधी नियमावली (Manual on Electronic Voting Machine) में उल्लिखित है, जो भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http://www.eci.gov.in/evm-vvpat पर उपलब्ध है।












