कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 428 वाहन चालकों के चालान किए। यह कार्रवाई यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की गई।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें और वाहन चलाते समय जरूरी दस्तावेज अपने पास रखें। पुलिस के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।












