कालपी (जालौन)। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय कालपी में प्रशिक्षण को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए AI आधारित पुलिस ट्रेनिंग मैनेजमेंट सिस्टम ऐप लॉन्च किया गया है।
पुलिस महानिदेशक उ.प्र. व पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) की प्रेरणा से डीआईजी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में यह ऐप तैयार किया गया है 6 अक्टूबर से मंगरौल स्थित पीटीएस में 193 पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ है, जिनके लिए यह ऐप उपयोगी होगा ऐप पर प्रशिक्षुओं को आगमन के साथ ही एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी जानकारी मिलेगी बैरक/हॉस्टल का स्थान, मेस व्यवस्था व मेन्यू, आउटडोर-इनडोर प्रशिक्षण का विवरण और प्रशिक्षण स्थलों की जानकारी मिलेगी लीव मैनेजमेंट सिस्टम से प्रशिक्षु ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे, जो तत्काल एडमिन पोर्टल पर दिखेगा इससे पेपरलेस कार्यप्रणाली को बढ़ावा मिलेगा मेस के दैनिक मेन्यू, आगामी परीक्षाओं और महत्वपूर्ण सूचनाओं की जानकारी समय पर मिलेगी हॉस्टल, ग्राउंड और अन्य स्थलों के लिए दिशा-निर्देशन भी ऐप पर उपलब्ध रहेगा प्रशिक्षु गोपनीय रूप से फीडबैक और सुझाव दे सकेंगे, जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा। वहीं सरप्राइज टेस्ट फीचर से ज्ञान और तैयारी का त्वरित आकलन कर कमियों को दूर किया जाएगा पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस कालपी के निर्देशन में सम्पूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












