झगड़ा कर रहे दो लोगों को चौकी प्रभारियों ने गिरफ्तार कर किया शांति भंग में चालान

कालपी (जालौन)। दो चौकी प्रभारियो ने नगर में अलग-अलग जगह झगड़ा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर बुधवार के दिन महमूदपुरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने हरीगंज निवासी राजेश पुत्र श्याम यादव मोहल्ले में पड़ोसी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में टरननगंज कालपी चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने नई बस्ती राम चबूतरा निवासी गुलाम तौकीर पुत्र गुलाम जीरानी पड़ोसी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर उपरोक्त अभियुक्तो को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें