सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों व पत्रकारों से पुलिस अधिकारियों ने किया संवाद

माती, कानपुर देहात। पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद और पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के नियमानुसार निस्तारण और प्रभावी समन्वय के निर्देश दिए। इसके बाद पत्रकारों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ, जिसमें कानून-व्यवस्था, पुलिस की कार्यप्रणाली, जनसुरक्षा और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
पुलिस उपमहानिरीक्षक यमुना प्रसाद ने जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, सभी क्षेत्राधिकारी और संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें