कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 409 वाहनों का चालान किया।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाएं। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।













