कालपी (जालौन): नगर के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल पाहूलाल मंदिर में रविवार शाम पूर्व विधायक डॉ. अरुण महरोत्रा द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश व जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभावान बेटियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह में गोवा में आयोजित ‘राष्ट्रीय योगासन चैम्पियनशिप’ में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली नित्या महरोत्रा (पुत्री अनुज महरोत्रा) तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता पीहू दीक्षित (पुत्री भोला दीक्षित) को फूल-मालाएं पहनाकर, स्मृति चिह्न व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व, मंदिर के पुजारी भोला दीक्षित द्वारा भगवान श्री राधा-कृष्ण की दिव्य आरती उतारी गई। इसके पश्चात भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. अरुण महरोत्रा, अनूप महरोत्रा व कमलेश महरोत्रा ने दोनों बेटियों का स्वागत व सम्मान कर उन्हें आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, आशुतोष मिश्रा, रोहित विद्यार्थी, संजय सविता, दीपक धवन, राकेश पुरवार, हर्षित खन्ना, प्रेम कुमार गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, सचिन त्रिपाठी, मंटू विश्नोई और नीतू गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिकों ने बेटियों को माला पहिना कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
आर०एन०शुक्ला पत्रकार













