जिलाधिकारी कपिल सिंह कानपुर देहात के निर्देशों के क्रम में भोगनीपुर एवं भोगनीपुर–सिकंदरा मार्ग पर संचालित मोरंग धुलाई केंद्रों के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई।
उपजिलाधिकारी, भोगनीपुर, भूगर्भ जल विभाग, NHAI एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) की संयुक्त टीम द्वारा उक्त मार्गों पर संचालित मोरंग धुलाई केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित धुलाई केंद्रों को बंद कराया गया। धुलाई केंद्रों से निकलने वाला पानी सड़क पर आने के कारण सड़क पर फिसलन उत्पन्न होने तथा सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, जिससे आमजन की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इसी के दृष्टिगत संबंधित धुलाई केंद्रों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम द्वारा मौके पर संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए नियमों के अनुपालन के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनसुरक्षा एवं निर्धारित नियमों के उल्लंघन से संबंधित गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।













