शाकभाजी एवं औद्यानिक फसलों के बीज हेतु कृषकों से तीन दिवस के भीतर कार्यालय पहुंचने की अपील

कानपुर देहात। समस्त कृषकों को सूचित किया जाता है कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना तथा मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न शाकभाजी एवं औद्यानिक फसलों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले कृषकों को बीज वितरण किया जाना है।
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बल्देव प्रसाद ने बताया कि योजनाओं के अंतर्गत शिमला मिर्च, टमाटर, पत्तागोभी, फूलगोभी, कद्दूवर्गीय फसलें (लौकी, तरोई, कद्दू आदि), लेमनग्रास, रजनीगंधा, स्ट्रॉबेरी एवं ड्रैगन फ्रूट सहित विभिन्न फसलों के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जिन कृषकों ने उक्त योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, वे तीन दिवस के भीतर जिला उद्यान कार्यालय में उपस्थित होकर फील्ड स्टाफ के माध्यम से बीज प्राप्त कर लें। निर्धारित अवधि के पश्चात बीज उपलब्ध न होने अथवा बीज प्राप्त न कर पाने की स्थिति में संबंधित कृषक स्वयं उत्तरदायी होंगे।
कृषकों से अपील की गई है कि वे समय रहते कार्यालय पहुंचकर बीज प्राप्त करें तथा योजनाओं का लाभ उठाकर उद्यानिकी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा दें।
अधिक जानकारी के लिए कृषक दूरभाष संख्या 7652024326 पर संपर्क कर सकते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें