पुखरायां, कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 4 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा पुखरायां स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने की।
बैठक में राघव अग्निहोत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से 4 अक्टूबर को जिला मुख्यालय माती में जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान भी किया जाएगा।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे माती जिला मुख्यालय कार्यालय पहुंचें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता ही संगठन की ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में माती पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल मनु ने भी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। वहीं हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व प्रत्याशी जुनैद खान पहलवान ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ता संगठित होकर कार्यक्रम में शामिल होंगे और संविधान से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाएंगे।
बैठक में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बनारसी बाबू पाल, अनुज निषाद, अकील खान, दीपेंद्र प्रधान, राम अवतार इंजीनियर, काशिफ खान, काजिम भाई, शिवम यादव, राम सिंह यादव, अमित यादव, मंजय यादव, विधानसभा महासचिव अशोक यादव, ओवैस दीवान, मोहम्मद शरीफ, अबू अजहरी, संजय दीक्षित, सुरेंद्र सिंह, मुन्ना खान, राजू निषाद, वीरेंद्र निषाद, कैलाश निषाद, सुरेंद्र निषाद, उमाशंकर निषाद, जयकरण निषाद, जितेन सिंह यादव, कुलदीप सिंह यादव, अरविंद सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और अधिक से अधिक संख्या में माती जिला मुख्यालय पहुंचने का आह्वान किया गया।













