चाचा भतीजे ने परिवार के व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल

कालपी (जालौन)। पुरानी रंजिश के चलते परिवार के चाचा भतीजो ने भतीजे को मारपीट कर लहूलुहान किया घटना बाबत पीड़ित ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर हमलावरों पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
ग्राम उसरगांव निवासी राकेश पुत्र रामावतार ने कोतवाली कालपी में गुरुवार के दिन शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि मैं घर से पूर्व की तरह मजदूरी करने जा रहा था तभी रंजिशन मेरे चाचा धर्मेंद्र पुत्र ध्रुव राम एवं उनके पुत्र श्याम बाबू बच्चु समेत तीनों ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट कर बुरी तरह से घायल किया घटना में शोरगुल सुनकर के पड़ोसी लोग आए उन्होंने हमलावरों को ललकारा तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए मैं घायल अवस्था में कोतवाली कालपी में आकर आप बीती घटना को बताया कोतवाली में मौजूद प्रभारी निरीक्षक ने घटना को संज्ञान में लेकर मुझे पुलिस अभिरक्षा में घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण हेतु भेज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें