किसान संगठन लोगों ने किसान युक्त समस्याओं का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपा

कालपी (जालौन)। भारतीय किसान संगठन के लोगों ने किसानों से समस्या युक्त सात सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंप कर समस्या का निस्तारण करें नहीं तो हम सभी आंदोलन के लिए विवश होंगे जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
गुरुवार के दिन तहसील कालपी कैंपस कार्यालय में भारतीय किसान संगठन तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह ने साथियों की उपस्थिति में उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया कि ग्रामों में लेखपाल एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को भेजें जिससे किसानों को अपनी समस्याओं के लिए तहसील में चक्कर न लगाना पड़े उन्होंने बरही बंबा श्रमदान किसानों के लिए निकलना जी का जंजाल हो गया है बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं इसलिए मिट्टी भरवा कर रास्ता सुगम की जाए उन्होंने खरीफ की फसल बरसात के जरिए से पूरी तरह से नष्ट हो गई है तत्काल सर्वे करा कर प्रभावित किसने के बचत खाते में मुआवजे की राशि भेजने की मांग की उन्होंने रवि की बुवाई का समय आ रहा है सहकारी समितियां एवं प्राइवेट दुकानों में डीएपी यूरिया समय से उपलब्ध कराये जिससे हम सभी कृषकों को अनुदान एवं निशुल्क उर्वरक प्राप्त कराये तथा किसानो की आदि समस्याओं को रखकर निस्तारण किए जाने की गुहार लगाई ज्ञापन देने वालों में चंद्रपाल सुरेंद्र विश्वनाथ सिंह सुरेंद्र पाल सिंह महेश उदय सिंह लालाराम छत्रपाल सिंह आदि दर्जनों कृषक मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें