रात में निकले डीएम, शहर की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

 

सफाई मित्रों से किया संवाद, रातभर नगर निकायों में चला विशेष सफाई अभियान, डीएम ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की

जालौन। विशेष सफाई अभियान को लेकर जिलाधिकारी समीर ने देर रात शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सफाई कार्यों की स्थिति देखी और मौके पर तैनात सफाई मित्रों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सफाई मित्रों के कार्य की सराहना करते हुए अभियान को पूरी गंभीरता और निरंतरता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी नगर निकायों एवं नगर पंचायतों में विशेष सफाई अभियान रातभर लगातार संचालित किया गया। बाजारों, मुख्य मार्गों, चौराहों, धार्मिक स्थलों, नालियों, सार्वजनिक स्थलों तथा भीतरी एवं आवासीय क्षेत्रों में सफाई कर कचरे का एकत्रीकरण एवं नियमानुसार निस्तारण कराया गया। सफाई के दौरान नगर निकायों के उपलब्ध संसाधनों और कार्मिकों को पूरी क्षमता से लगाया गया, ताकि शहरों और कस्बों में स्वच्छ एवं साफ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी समीर ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास गंदगी न होने दें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में नगर निकायों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जनसहयोग से ही स्वच्छ और सुंदर शहर-कस्बों का संकल्प पूरी तरह साकार हो सकता है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें