स्वच्छता ही सेवा,अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति कानपुर देहात द्वारा आयोजित की गई निबन्ध प्रतियोगिता।

 

विजेता छात्रों को किया गया सम्मानित, सभी को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

छवि प्रजापति ने मेरी बाजी।

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन एवं प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला के मार्गदर्शन में “नदी, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता” विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन विवेक कुमार सैनी जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति कानपुर देहात के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन फुलेश्वर महादेव इंटर कॉलेज सरवन खेड़ा में किया गया।
जिसमे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बाढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और अपने लेख के माध्यम से अपने अपने विचारो को अपनी कलम से प्रस्तुत किया । उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में छवि प्रजापति ने प्रथम स्थान, अश्वनी प्रजापति ने द्वितीय स्थान, वैष्णवी ने तृतीय स्थान तथा अवनी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। सभी स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है, ताकि छात्र-छात्राओं में जल, नदी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े। जिला परियोजना अधिकारी ने छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा हमें नदियों में किसी भी प्रकार का कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक, घरेलू अपशिष्ट अथवा अन्य प्रदूषित सामग्री नहीं डालनी चाहिए। नदी के तटों को स्वच्छ रखना, अधिक से अधिक पौधरोपण करना, जल का संरक्षण करना तथा जन-जन को नदी संरक्षण के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है।
नदी संरक्षण केवल किसी एक विभाग या संस्था का कार्य नहीं है। इसमें प्रशासन, स्थानीय निकाय, विद्यालय, स्वयंसेवी संस्थाएं, ग्राम पंचायतें और आम नागरिक सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने स्तर से नदी को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण का संकल्प ले, तो निश्चित रूप से व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है।
आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें—नदियों को स्वच्छ रखेंगे, जल का संरक्षण करेंगे, प्लास्टिक प्रदूषण को कम करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण करेंगे।
अन्त में जिला परियोजना अधिकारी द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के रूप में मंजू सिंह, (प्राचार्य) आशुतोष मिश्रा अध्यापक, रमा तिवारी जलज परियोजना सहायक रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें