सेवा सेतु अभियान के तहत विकासखंडों में सात दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन

 

एक ही मंच पर मिल रहीं सरकारी योजनाएं, प्रमाण पत्र, चेक एवं स्वास्थ्य सेवाएं

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशानुसार जनपद कानपुर देहात में आमजन तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को सरल, सुगम एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान के तहत विकासखंड डेरापुर, संदलपुर, राजपुर में सात दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित कर नागरिकों को विभागीय योजनाओं, पात्रता मानकों, आवश्यक अभिलेखों तथा आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्यवाही भी की गई।
शिविरों में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, चेक एवं अन्य लाभ संबंधी दस्तावेज वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त पात्र दिव्यांगजन लाभार्थियों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, लाभार्थीगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अभियान का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें