सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, 60 बच्चों ने लिया हिस्सा

कुठौंद (जालौन)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बीआरसी मदारीपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी के निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिता में सभी न्याय पंचायतों से चयनित 60 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष कुठौंद रुद्र प्रताप सिंह रहे। इस दौरान गौतम त्रिपाठी, अजय पाण्डेय, कमलेंद्र श्रीवास्तव, राघवेन्द्र यादव, तेज बहादुर सिंह, अमर सिंह गौतम, राम कुमार गौतम, दीपक वर्मा, रेखा वर्मा, अक्षय कुमार, राजेंद्र सिंह, रवि श्रीवास्तव, गुलज़ार आलम, सीमा वर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह सहित शिक्षक मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एआरपी देवेंद्र सिंह, अनुपम किशोर एवं अरविन्द वर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल श्रीवास्तव एवं समस्त बीआरसी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

रिपोर्ट-अनूप मिश्रा जालौन

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें