कालपी (जालौन)। एक मोहल्ले में पति को पत्नी से झगड़ा करना महंगा पड़ा वही चौकी प्रभारी ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत हमलावर पति अभियुक्त को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी निर्देश पर टरननगंज कालपी चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र सिपाही अभिषेक यादव पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने मोहल्ला आलमपुर निवासी विकास पुत्र अनिल वर्मा अपनी पत्नी से गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी















