एरवा कटरा: सपा विधानसभा अध्यक्ष रानू पालीवाल द्वारा आयोजित ५वें विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

​एरवा कटरा (औरैया): एरवा कटरा बाजार स्थित पालीवाल मार्केट में बुढ़वा मंगल के पावन पर्व पर विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के बिधूना विधानसभा अध्यक्ष रानू पालीवाल के सौजन्य से आयोजित इस ५वें विशाल भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा।
​कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके उपरांत उपस्थित अतिथियों व गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धालुओं को हलवा-पूरी व सब्जी का प्रसाद वितरित कर धर्म लाभ अर्जित किया।
​कई प्रमुख हस्तियों ने दर्ज कराई उपस्थिति
​आयोजन के दौरान समाज सेवा व राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं। सपा विधानसभा अध्यक्ष रानू पालीवाल के साथ अन्य अतिथियों ने स्वयं पंक्तिबद्ध होकर भक्तों को प्रसाद बांटा। इस मौके पर प्रमुख रूप से:
रानू पालीवाल  (विधानसभा अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी – आयोजक)
​बादाम सिंह यादव (ग्राम प्रधान, उदयपुर)
​ वीरेंद्र सिंह यादव (पूर्व प्रधान, एरवा टीकुर)
चंद्रशेखर गुप्ता (ग्राम प्रधान, एरवा कुइली)
मनोज शर्मा (ग्राम प्रधान, एरवा टिकता)
​अरुण कुशवाह
मोहित कुशवाह , गंभीर यादव हिमांशु पालीवाल आशू मिश्रा आदि लोगों उपस्थित रहे
​सद्भाव और भक्ति का प्रतीक बना आयोजन
​आयोजक  रानू पालीवाल ने बताया कि बुढ़वा मंगल के अवसर पर प्रतिवर्ष पालीवाल मार्केट में यह भंडारा आयोजित किया जाता है। इस वर्ष यह ५वां सफल आयोजन रहा, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय निवासियों व कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ व्यवस्था संभाली।

रिपोर्ट गौरव कुमार पोरवाल

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें