कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 322 वाहनों के चालान किए गए।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी बरतने की अपील की है। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।









