राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

उरई में 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में चकबंदी, समाज कल्याण, दिव्यांग सशक्तिकरण, बांट-माप, जिला पूर्ति, पशु, आबकारी, उद्योग और स्टाम्प विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला जज मनाली चन्द्रा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला दीवानी न्यायालय उरई और बाह्य स्थित न्यायालयों में किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों से परिणामोन्मुखी और सार्थक प्रयास करने की अपील की।
बैठक में अपर जिला पशु अधिकारी डॉ. राजेन्द्र बाबू, जिला आबकारी अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, समाज कल्याण विभाग से देवेन्द्र त्रिवेदी और जिला पूर्ति विभाग से एआरओ हाकिम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें