कोविड कर्मियों के दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 7 सितंबर को उपस्थित होने के निर्देश

उरई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० एच०एन० प्रसाद ने बताया कि अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग उ०प्र० शासन के पत्र दिनांक 12.08.2026 के क्रम में कोविड महामारी के दौरान कोविड-19, ई०सी०आर०पी०-1 तथा विभिन्न वित्तीय श्रोतों से कार्यरत अस्थायी / अल्पकालिक / संविदा/आउटसोर्स मानव संसाधन से पुनः कार्य लिये जाने के सम्बंध में कोविड कर्मी जो किसी कारणवस अटेंडेन्स मैनेजमेंट सिस्टम (ए०एम०एस० ऐप) पर पंजीकृत नही थे। उनके दस्तावेजों का सत्यापन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जायेगा।अतः समस्त कोविड कर्मियो को निर्देशित किया जाता है कि दस्तावेजो सत्यापन हेतु दिनांक 07.09.2026 को समय 10:00 बजे मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में निम्नाकित मूल दस्तावेंजो के साथ स्वंय उपस्थित होकर दस्तावेजों के सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करे।
समस्त मूल शैक्षिक दस्तावेज, 02 पासपोर्ट फोटोग्राफ सहित ,मूल आधार कार्ड एवं पेन कार्ड ,बैंक द्वारा प्रमाणित बैंक स्टेटमेंट कर्मी का (प्रबन्धन हेतु कार्य की गई अवधि का) ,आउटसोर्स एजेंसी द्वारा कोविड-19 के समय का मूल नियुक्ति पत्र,सक्षम अधिकारी सी०एम०ओ०/सी०एम०एस० व अन्य सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया मूल अनुभव प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप पर,उपरोक्त समस्त मूल दस्तावेजों की 02 स्वप्रमाणित छायाप्रति

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें