शिक्षक मुशीर आलम के निधन पर राघव अग्निहोत्री ने जताया शोक, परिजनों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

 

पुखरायां, कानपुर देहात। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फैजलीपुर निवासी शिक्षक मुशीर आलम का लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री उनके निज निवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

राघव अग्निहोत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग और मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव काशिफ खान, ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष गोविंद तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें