प्रदेश सचिव बनने के बाद तारिक कुरैशी का भोगनीपुर में जोरदार स्वागत, राघव अग्निहोत्री के नेतृत्व में जगह-जगह हुआ अभिनंदन

 

पुखरायां, कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव तारिक कुरैशी के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रमों का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने किया।

स्वागत की कड़ी में ग्राम मवर में एक छोटी जनसभा आयोजित की गई। जनसभा को संबोधित करते हुए तारिक कुरैशी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को जिताने का काम करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बेहद महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ताओं के सम्मान में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास को गति दी जाएगी।

इसके बाद तारिक कुरैशी ने मवर स्थित दोनों दरगाहों पर चादर चढ़ाकर क्षेत्र में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की। इसके पश्चात पुखरायां में विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के क्रम में अमरोधा पहुंचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद भोगनीपुर में वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव काशिफ खान, जोन इंचार्ज ओवैस दीवान, शकील कुरैशी, बाबू कुरैशी, जावेद कुरैशी, शेर कुरैशी, रामू संखवार, संजय दिवाकर, अतेंद्र यादव, संजय शुक्ला, इरफान मवर, मुयम खान, आरिफ खान, शेखू खान, उत्तम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें