मेजर ध्यानचन्द  की जन्मशताब्दी के अवसर पर फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली का आयोजन

कानपुर देहात। खेल निदेशालय के निर्देशानुसार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द की जन्मशताब्दी के अवसर पर खेल दिवस एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
साइकिल रैली में जनपद के कुल 68 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली का शुभारंभ क्रीड़ाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को लकी ड्रॉ के माध्यम से सम्मानित भी किया गया।
साइकिल रैली के सफल आयोजन में विजय गुप्ता, माधव मिश्रा, राघव मिश्रा एवं गणेश श्रीवास्तव आदि का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं खिलाड़ियों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम तथा फिटनेस के प्रति जागरूक करना रहा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें