पुखरायां। जुलूस-ए-मुहम्मदी के स्टेशन तिराहे पर पहुंचने पर निहारिका सिंह ने जुलूस का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारे, एकता और अमन का संदेश दिया।
निहारिका सिंह ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे में निहित है। सभी समुदायों को मिल-जुलकर शांति और सद्भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जुलूस के दौरान लोगों ने भी अमन-चैन और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष युवजन सभा काशिफ खान, हारून खान, सलमान खान, अबू अजहरी, खलीफ खान, फ़सीह खान, सैफुद्दीन खान, एहतिशाम खान, बाबा अनस शेख, फैज़ान अली, हसनैन अली, हलीम खान, फैशल चिश्ती, शरीफ अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।









