प्रदेश में आलू किसानों के लिये तीन महत्वपूर्ण योजनायें शुरू, आनलाइन पोर्टल पर करें आवेदन

कानपुर देहात। जिला उद्यान अधिकारी डॉ०बल्देव प्रसाद द्वारा बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा आलू विकास की योजनाओं एवं उनके प्रभावी कियान्वयन हेतु नवीन पोर्टल http://potato-uphoeticulture-in शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से किसान विभिन्न योजनाओं का लाभ ऑनलाइन आवेदन कर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होनें बताया कि आलू किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुये भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना प्रारम्भ की गयी है। इस योजना के अन्तर्गत आलू के बाजार मूल्य में गिरावट होने पर किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। इसके लिये 1000 करोड़ रू० का कोष स्थापित किया गया है। योजना के तहत प्रत्येक किसान अधिकतम 02 हे० क्षेत्रफल तथा प्रति हे0 240 कु० आलू तक लाभ प्राप्त कर सकेगा। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि आलू भण्डारण शुल्क अनुदान योजना के अन्तर्गत निजी शीतग्रहों में भण्डारित आलू पर किसानों को 100 रू0 प्रति कु० की सहायता प्रदान की जायेगी। इस योजना में प्रति किसान अधिकतम 20 हजार रू० तक की सहायता देय होगी। इसके अतिरिक्त आलू बीज मूल्य छूट योजना के तहत किसानों को नवीन एवं उच्च गुणवत्ता वाले आलू बीज खरीदने पर अधिकतम 1000 रू० प्रति कु० की छूट उपलब्ध करायी जायेगी। इस योजना के संचालन हेतु 05 करोड़ रू० की व्यवस्था की गयी है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ०बल्देव प्रसाद द्वारा बताया कि उपरोक्त तीनों योजनाओं का संचालन ऑनलाइन आवेदन के आधार से जुड़े बैंक खातों में डी०बी०टी० के माध्यम से भेजी जायेगी। उन्होनें जनपद के अधिक से अधिक आलू उत्पादक किसानों से पोर्टल पर आवेदन कर योजनाओं का लाभ उटाने की अपील की है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें