एसपी ने जन-सुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

कानपुर देहात। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जन-सुनवाई करते हुए फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें सुनीं और सभी को न्याय का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई की। इस दौरान फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर उन्हें न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें