कान्हा गौशाला पहुंचे जिलाधिकारी, गोवंशों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

गोवंशों को गुड़-चना खिलाकर जताया स्नेह, बेहतर देखभाल और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जालौन। सरसौखी कान्हा गौशाला में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पहुंचकर गौशाला में संरक्षित गोवंशों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर का भ्रमण कर गोवंशों के रख-रखाव, चारा, पेयजल, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गौशाला में संरक्षित गोवंशों को अपने हाथों से गुड़ एवं चना खिलाया। गोवंशों के प्रति स्नेह एवं संवेदनशीलता का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि गोवंशों का संरक्षण एवं उनकी बेहतर देखभाल शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। गौशाला में प्रत्येक गोवंश को पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल तथा आवश्यक पशु चिकित्सा सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गौशाला परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए और गोवंशों के स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी की जाए। बीमार एवं कमजोर गोवंशों को चिन्हित कर उनके उपचार एवं विशेष देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चारे की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला केवल गोवंशों को आश्रय देने का स्थान नहीं, बल्कि उनकी सेवा, सुरक्षा और बेहतर देखभाल का केंद्र है। इसलिए संबंधित अधिकारी नियमित रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहें और यह सुनिश्चित करें कि संरक्षित गोवंशों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं गौशाला से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें