कालपी (जालौन)। उप जिलाधिकारी ने यमुना नदी जल स्तर के बढने को संज्ञान में लेकर यमुना के तट पर भ्रमण कर जल स्तर बढ़ने का जायजा लेकर निर्देश दिए।
गुरुवार को शाम उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने यमुना के तट पर पहुंच कर बढ़ रही यमुना के जल स्तर का बिंदु बार निरीक्षण किया साथ में तट पर बसे समस्त ग्राम वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस समय यमुना का जल धीरे-धीरे बढ़ रहा है आप लोग कोई भी जानवर अन्ना न छोड़े तथा बच्चों को यमुना के पास जाने के लिए सख्त मना करें साथ में सभी लोग यमुना में बढ़ रहे जल पर सतर्कता वर्तने के निर्देश दिए उन्होंने मौजूद लोगों को आश्वासन दिया की बाढ़ से निपटने के लिए सारी औपचारिकता पूर्ण कर ली गई है इतना भी नहीं संबंधित ग्रामों की लेखपालों को कड़े निर्देश दिए हैं कि गांव में रहकर बढ़ रहे जल की निगरानी करें साथ में यमुना की बाढ़ में बचाव के उपायों के लिए सदैव अग्रसर रहने के निर्देश दिए ग्राम वासियों को बाढ़ से कोई भी समस्या को मैं आड़े नहीं आने दूंगा तट पर बसे ग्राम वासियों की सेवा में मैं सदैव तत्पर रहूंगा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












