सीओ ने उप निरीक्षकों एवं हल्का इंचार्जो चौकी प्रभारियो की अपराध समीक्षा बैठक मे जमकर पेच कसे

पुलिस उपाधीक्षक ने कोतवाली कालपी मे अपराध समीक्षा बैठक लेकर दिए निर्देश।

कालपी (जालौन)। सोमवार की शाम कोतवाली कालपी अतिथि गृह में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक पर सीओ राजेश कमल ने प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी की उपस्थिति में हल्का इंचार्ज उप निरीक्षक चौकी प्रभारियो आदि लोगों के पास लंबित विवेचनाओं के बारे में बिंदुवार निरीक्षण किया ज्यादा विवेचना लंबित पाए जाने पर उनका पारा आसमान में चढ़ा वहीं मौजूद लोगों को फटकार लगाकर समय से लंबित विवेचनाओं का निस्तारण कर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजना सुनिश्चित करें साथ में उन्होंने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि जिसके हल्का एवं क्षेत्र में अपराध घटित हुआ बह स्वयं जिम्मेदार होंगे उन्होंने आइजीआरएस तहसील दिवस समाधान दिवस अधिकारियों के द्वारा भेजे गए शिकायती पत्र आदि के बारे में बिंदु बार जानकारी हासिल की तथा समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने मौजूद प्रभारी निरीक्षक को सख्त हिदायत दी कि समय से रात में पुलिस जवानों को प्वाइंटों में भेजें जहां भी जरूरत हो पुलिस बल रात में बढ़ाकर नगर में भ्रमण कर कोई भी रात में अप्रिय घटना न हो सके उन्होंने कहा कि जो मेरे द्वारा निर्देश दिए गए हैं उन निर्देशों का सभी लोग साक्षरता से पालन कर अपनी अपनी जिम्मेदारी में खरे उतरने के निर्देश दिए बैठक में मौजूद वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र रामगंज चौकी प्रभारी दिलीप मिश्रा ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया उप निरीक्षक उपेंद्र शुक्ला उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह यादव उप निरीक्षक बलवंत सिंह उप निरीक्षक शीलेश कुमार उप निरीक्षक जगन्नाथ उप निरीक्षक इंद्रमणि चौधरी उप निरीक्षक बृजनंदन सिंह उप निरीक्षक रामजीलाल दीवान लक्ष्मीकांत त्रिपाठी कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र सिंह विनीता मुंशी वीरेंद्र प्रधान लेखाकार राम सिंह कंप्यूटर माहिर अंकित वर्मा दीपेंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें