भाभी की मारपीट पर तीन हमलावर देवरों पर मुकदमा दर्ज

कालपी (जालौन)। बीते दिन खेत से महिला को उठाकर घर पर मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित भांजा की तहरीर पर कालपी पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ जुर्म धारा 127(2) 110 115 352 351(2) के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना उप निरीक्षक रामजीलाल को जांच सौंपी।
ग्राम मदारपुर निवासी पीड़ित राजा बाबू पुत्र कैलाश ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि निवासी गुढाखास रेनू मामी सोमवार के दिन 17 अगस्त को उक्त ग्राम के मौजा खेत में गई थी कुछ समय उपरांत ससुराल जनों में राम सजीवन नरेंद्र रामकृष्ण पुत्र गण राधे समेत तीनों लोगों ने लगभग 11 बजे खेत में आकर मेरी मामी रेनू को खेत से जबरन बंधक बनाकर उठाकर घर के अंदर कमरे में बंद कर गाली गलौज तथा लाठी डंडों से मारपीट की घायल अवस्था में उठाकर गुढा खास सड़क में फेंक कर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए घटना की मुझे जब जानकारी हुई तभी मैं सीएचसी कालपी पहुंचा उसी समय मेरी मामी का इलाज चल रहा था मौजूद चिकित्सा अधिकारी ने घायल महिला की स्थिति खराब होने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें