कालपी (जालौन)। सावन महीने में अखिल भारतीय पुरवार महासभा संगठन उप शाखा कालपी की महिलाओं ने हरियाली तीज पर्व पर बिहारी मंदिर भगवान बिहारी दरबार में पूजा अर्चना कर पर्व को बड़े हर्षोल्लास के तहत मनाया।
सोमवार के दिन नगर के मोहल्ला राजघाट स्थित यमुना तट समीप बिहारी मंदिर दरबार एवं प्रांगण में आयोजित पर्व पर महिला पुरवार संगठन नगर इकाई अध्यक्ष मुक्ता पुरवार उषा पुरवार आदि महिलाओं ने पर्व पर मेहंदी प्रतियोगिता रचनात्मक अद्भुत एवं सुंदरता प्रदर्शन कर बेहद आकर्षक मेहंदी लगाई तथा नृत्य गान करबड़े हर्षोल्लास तहत पर्व आयोजित किया गया यह पर्व आयोजित ही नहीं समाज की एकता हमारी परंपराओं मातृशक्ति की प्रतिभा सुंदर संगम बनकर सामने आकर सुशोभित हुआ कुछ महिलाओं ने पर्व पर अच्छा प्रदर्शन कर मौजूद महिलाओं को ताली बजाने के लिए विवश किया मौजूद महिलाओं ने भगवान बिहारी दरबार में पहुंचकर माथा टेक कर स्वयं तथा परिवार हेतु खुशी हेतु आशीर्वाद मांगा हरियाली पर्व को बड़े अच्छे ढंग से मनाने पर अन्य महिलाओं को पर्व मनाने का संदेश दिया उपस्थित महिलाओं में ममता पुरवार साधना पुरवार योगिता पुरवार शिवानी पुरवार गौरी पुरवार पूनम पुरवार दीपा पुरवार प्रियंका पुरवार जूही पुरवार अनुपम पुरवार संध्या पोरवाल बबीता पोरवाल आरती पोरवाल नीता पोरवाल साक्षी पुरवार रुचि पुरवार आरती पुरवार आदि महिलाएं मौजूद थी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









