कालपी (जालौन)। मुख्य अतिथि विधायक की उपस्थिति में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं उप जिलाधिकारी तहसीलदार आदि अधिकारी एवं स्थानीय भाजपा लोगो तथा कोटेदारों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस उद्बोधन सुनकर अधिकारियों ने साक्षरता से पालन करने के निर्देश दिए।
सोमवार के दिन तहसील कालपी सभागार में आयोजित वीडियो कान्फ्रेस के जरिये मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी उद्बोधन में कहा कि सरकारी राशनिंग व्यवस्था में प्रदेश सरकार द्वारा 25 रूपए प्रति कुंटल तथा केंद्र सरकार द्वारा 10 रूपए प्रति कुंटल की दर से कुल 35 रूपए लाभांश की घोषणा की गई साथ में उन्होंने मौजूद कोटेदारों को आश्वासन दिया की जरूरत पड़ेगी तो लाभांश बढ़ाने का विचार किया जाएगा आदि बिंदुओं में भी प्रकाश डाला उन्होंने कोरोना काल में कोटेदारों द्वारा सहयोग करने पर मुख्यमंत्री ने जमकर सराहना की डिप्टी सीएम बृजेश पाठक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य खाद्य रसद कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा आदि ने मुख्यमंत्री के द्वारा कोटेदारों के हित में की गई घोषणा की सरहना की मुख्य अतिथि विधायक विनोद चतुर्वेदी ने प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की जमकर सराहना की नमामि गंगे अपर जिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्या ने मुख्यमंत्री के द्वारा की गई लाभांश की घोषणा पर मौजूद कोटेदारों को बिंदुवार जानकारी देकर निर्देश दिए उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने मौजूद कोटेदारों से कहा कि मुख्यमंत्री के उद्बोधन को आप लोगों ने सुना है सुनने के बाद उनके निर्देशों का साक्षरता से पालन करने के निर्देश दिए तहसीलदार श्रीश मिश्रा ने आए हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि एडीएम तथा मौजूद लोगों का आभार प्रकट कर अभिवादन किया उपस्थित लोगों में नायब तहसीलदारों चंद्र मोहन शुक्ला मुकेश कुमार प्रिंस बाबू पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा संजीव उपाध्याय विधायक प्रतिनिधि मनोज चतुर्वेदी संजीव उपाध्याय भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









