पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं।
पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और निष्पक्षता बरतने को कहा।
इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की। अधिकारियों ने फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं तथा उनकी शिकायतों पर न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें