पीआरडी जवानों को मिला कैशलेस चिकित्सा योजना का उपहार,  मुख्यमंत्री  ने बहुमंजिला बैरक का हुआ शिलान्यास

 

विकास भवन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं पीआरडी जवानों ने देखा  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

पीआरडी जवानों की सेवाएं सराहनीय, सरकार उनके हितों के लिए निरंतर कर रही कार्य—विधायक मूलचंद निरंजन

 जालौन महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन धरा गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों के सम्मेलन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर  मुख्यमंत्री  ने लखनऊ के ग्राम एटर पश्चिम, सरोजनी नगर में 23 करोड़ की लागत से बनने वाली बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास किया तथा पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि आरपी निरंजन, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, सदर विधायक प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप सिंह, कालपी विधायक प्रतिनिधि आशुतोष चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में पीआरडी जवानों एवं अधिकारियों ने देखा और  मुख्यमंत्री  के संबोधन को सुना।
माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि प्रांतीय रक्षक दल के जवान शासन-प्रशासन की व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विषम परिस्थितियों में भी पीआरडी जवान पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा जवानों के हित में उठाए जा रहे कदम उनके मनोबल को बढ़ाने वाले हैं। कैशलेस चिकित्सा योजना से पीआरडी जवानों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि पीआरडी जवान कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों पर प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं।  मुख्यमंत्री  द्वारा शुरू की गई कैशलेस चिकित्सा योजना से जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि जनपद में पीआरडी जवानों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने पीआरडी जवानों के कार्यालय के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि कार्यालय भवन के निर्माण की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा सके।
विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने कहा कि पीआरडी कार्यालय के लिए भूमि चिन्हित होते ही कार्यालय भवन निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों के लिए बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध कराना उनकी सुविधाओं और कार्यक्षमता को और मजबूत करेगा।
जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने कहा कि पीआरडी जवानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़े हॉल के निर्माण के लिए जल शक्ति मंत्री की निधि से धनराशि उपलब्ध कराकर निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जवानों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, जिला विकास अधिकारी प्रशांत पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पीआरडी जवान उपस्थित रहे। पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री  द्वारा उनके हित में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं एवं योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें