नागरिक सुरक्षा कोर में स्वयंसेवकों/सदस्यों की अवैतनिक भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

कानपुर देहात में नागरिक सुरक्षा कोर (Civil Defence) के अंतर्गत स्वयंसेवकों/सदस्यों की अवैतनिक भर्ती किए जाने के संबंध में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश शासन के नागरिक सुरक्षा अनुभाग द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में जनपद में नागरिक सुरक्षा कोर के गठन एवं संचालन हेतु स्वयंसेवकों की भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा, कानपुर देहात द्वारा जनपद में नागरिक सुरक्षा कोर के संचालन हेतु अनुमति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत इच्छुक नागरिकों को स्वयंसेवक/सदस्य के रूप में जोड़कर आपदा प्रबंधन, जनसुरक्षा, राहत एवं बचाव कार्यों सहित विभिन्न नागरिक सुरक्षा गतिविधियों में सहयोग हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा।
उप नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा) एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री अमित कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनपद के समस्त दैनिक समाचार पत्रों में आवेदन प्रपत्र निःशुल्क प्रकाशित कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक इच्छुक नागरिक इस अवसर का लाभ उठा सकें।
जनपद के इच्छुक एवं पात्र नागरिक निर्धारित आवेदन प्रपत्र भरकर नागरिक सुरक्षा कोर में स्वयंसेवक/सदस्य के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी शीघ्र ही सार्वजनिक की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें