हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत 15 अगस्त 2026 80वां स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर 05 किमी० पुरूष एवं 03 किमी० महिला वर्ग में क्रासकंट्री दौड प्रतियोगिता का सफल आयोजन

उरई। 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर जिला खेल कार्यालय इन्दिरा स्टेडियम उरई के तत्वाधान में प्रातः 9:30 बजे इन्दिरा स्टेडियम उरई में 05 किमी०बालक/पुरुष एवं 03 किमी० बालिका / महिला वर्ग में जिला स्तरीय क्रासकंट्री दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्र से 184 पुरुष एवं 30 महिला/बालिका कुल 223 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया जिसका शुभारम्भ डा० अखिलेश कुमार चिकित्सा अधिकारी एवं क्रीड़ा अधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा के संयुक्त करकमलो द्वारा हरी झंडी दिखाकर कर किया गया। प्रतियोगिता के विजयी पुरूष एवं महिलाओं को संदीप गहाई, मण्डल महासचिव, विश्वमानव अधिकार परिषद वरि०समाजसेवी प्रशान्त सेंगर एवं सत्यनारायण शुक्ला, समाजसेवी, लक्ष्मणदास बवानी, प्रमाकर दुवे, महावीर तरसौलिया उरई के संयुक्त करकमलो द्वारा पुरुस्कार प्रदान किये गये। खेल विभाग की ओर से कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कुशवाहा कीडा अधिकारी उरई ने किया। इस अवसर पर महेन्द्रनाथ पटेल, माताप्रसाद शाक्यवार, राजेन्द्र कुमार पाल मुकेश भारतीया सुरिन्दर कौर, पूजा कुमारी ने प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका निभायी। इस अवसर गणमान्य नागरिक एवं खिलाडी उपस्थित रहे। अन्त में क्रीड़ाधिकारी द्वारा आये हुए आगुन्तको का आभार व्यक्त कर प्रतियोगिता का समापन किया गया।
जिला स्तरीय पुरूष एवं महिला क्रासकंट्री दौड प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत् रहा जिसमे 05 कि०मी०पुरूष वर्ग क्रासकंट्री दौड प्रतियोगिता में नरेन्द्र कुमार ग्राम कदौरा जालौन प्रथम, अभय प्रताप सिंह ग्राम फतेहपुर द्वितीय एवं दीपू पाल ग्राम-अमीठा जालौन तृतीय स्थान पर रहे संतावना हेतु हर्ष सिंह चतुर्थ, अभिषेक पंचम एवं प्रवेश षष्ट्म स्थान पर रहे।
03 कि०मी० क्रासकंट्री दौड प्रतियोगिता बालिका वर्ग में कु० रवीना ग्राम उरई प्रथम, अंशिका द्विवेदी मु० बघौरा उरई द्वितीय, एवं कु० राधा ग्राम चौरसी तृतीय स्थान पर रही संतावना हेतु आलिया मंसूरी चतुर्थ, प्रांसी नागर पंचम एवं एवं निशा सिंह षष्टम स्थान पर रही।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें