हर घर तिरंगा अभियान के तहत कानपुर देहात में भव्य तिरंगा रैली

अकबरपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को कानपुर देहात में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का आयोजन अकबरपुर इंटर कॉलेज से बस स्टॉप अकबरपुर तक किया गया।
रैली का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग संजय निषाद ने जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान समेत जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
रैली में एनसीसी कैडेट्स के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति और राष्ट्रगौरव का माहौल देखने को मिला। रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव प्रदर्शित करने की अपील की।
रैली को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। निर्धारित रूट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और रैली का संचालन सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से कराया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें