कानपुर देहात के सर्किट हाउस में गुरुवार को कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग संजय निषाद की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान जिले में संचालित विकासपरक योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने संबंधित विभागों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए शासन की प्राथमिकताओं और जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और जनहित में आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान और मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।









