जिला स्तरीय विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

कानपुर देहात में आज कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित माँ मुक्तेश्वरी सभागार में जिला स्तरीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी  कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि एवं पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं तथा निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
मंत्री ने पात्र लाभार्थियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निस्तारण करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें