कालपी (जालौन)। नवागंतुक तहसीलदार ने कहां कि प्रत्येक फरियादी की राजस्व संबंधित समस्या को निस्तारण करना तथा करवाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
मंगलवार के दिन तहसील कालपी कैंपस कार्यालय में नवागंतुक तहसीलदार शीर्ष मिश्रा ने चार्ज लेने के उपरांत उन्होंने पत्रकार को एक भेंट में अवगत कराया कि मैं जनपद प्रतापगढ़ का मूल निवासी हूं वर्ष 2016 में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हो कर जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ था मैं जनपद अमेठी तहसील में रहकर जनता की सेवा में सदैव अग्रसर रहा हूं इसके उपरांत मेरा तबादला जनपद जालौन में हुआ था वर्ष 2023 में तहसीलदार के पद पर प्रोन्नति होकर तहसील जालौन एवं सदर उरई में रहकर जनता की राजस्व संबंधित समस्याओं को निस्तारण कराने में सदैव अग्रसर रहा हू इसके बाद हमारे जिला अधिकारी राजेश कुमार पांडे ने मुझे तहसील कालपी में तैनात किया है मैं उस उम्मीद के तहत फरियादियों की समस्याओं में सदैव खरा उतरूंगा आने वाले फरियादियों राजस्व संबंधित समस्या को आड़े नहीं आने दूंगा उन्होंने कहा कि डीएम एवं शीर्ष अधिकारियों के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने या कराने में सदैव अग्रसर रहूंगा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












