कालपी (जालौन) सावन माह में मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय तथा पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने देर रात नगर के प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा साफ-सफाई प्रकाश व्यवस्था पेयजल समेत श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक वनखंडी देवी मंदिर पहुंचे उन्होंने मंदिर के महंत जमुनादास महाराज से मुलाकात कर सावन माह में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या मंदिर की व्यवस्थाओं तथा दर्शन-पूजन के दौरान होने वाली संभावित समस्याओं के बारे में जानकारी ली और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है उन्होंने अधिकारियों को मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि सावन माह को लेकर प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पर्याप्त तैनाती की गई है भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखी जा रही है उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्त करते रहें तथा श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखें मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी अतिरिक्त निरीक्षक अवनीश कुमार वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह उपनिरीक्षक व पुलिस के जवान मौजूद रहें।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












