रनिया कस्बा पहुँची 12 फिट ऊंची रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा, राज्यमंत्री ने पुष्पवर्षा कर किया नमन

कानपुर देहात। नगर पंचायत रनिया के चीटिकपुर स्थित साधन सहकारी समिति परिसर में मंगलवार को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की 12 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा पहुंची। प्रतिमा के पहुंचते ही राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रतिभा शुक्ला ने पुष्पवर्षा कर नमन किया। प्रतिमा को परिसर में तैयार किए गए बेस पर स्थापित कर दिया गया है। जल्द ही इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया जाएगा। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई केवल इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय नहीं, बल्कि भारतीय नारी शक्ति, स्वाभिमान, साहस और त्याग की जीवंत मिसाल हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर इतिहास में अमिट स्थान बनाया। उनकी प्रतिमा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और नारी शक्ति का प्रतीक बनेगी तथा युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा, त्याग और बलिदान की प्रेरणा देगी।
उन्होंने प्रतिमा की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का आभार जताया। कहा कि यह प्रतिमा रनिया की पहचान को नई ऊंचाई देने के साथ क्षेत्र के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक गौरव को भी मजबूत करेगी।
नगर पंचायत के ईओ मनीष राय ने बताया कि प्रतिमा के बेस को मजबूती दी जा रही है। करीब 15 दिन में बेस पूरी तरह मजबूत हो जाएगा। इस दौरान अंशु तिवारी, सोनू मिश्रा, धर्मेंद्र कुशवाहा, नितिन कुशवाहा, नीतू पांडेय, पम्मी सिंह, शैलेंद्र सिंह और मनोज द्विवेदी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें