हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तहसील मैथा में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

कानपुर देहात। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज तहसील मैथा में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री  प्रतिभा शुक्ला  की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के तहत तहसील परिसर मैथा से बैरी तिराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा आमजन को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत रहा।
इस अवसर पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन भी किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे सम्मान एवं उत्साह के साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी मैथा प्रतिभा मिश्रा सहित तहसील के समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
तिरंगा यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए बैरी तिराहा पहुंची, जहां कार्यक्रम का सकुशल समापन हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण, गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें