श्रावण के दूसरे सोमवार पर बिठूर के घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

बिठूर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी और एसडीएम सदर ने बिठूर के प्रमुख गंगा घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों की जल सुरक्षा समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत बिठूर और तीर्थ पुरोहित गंगा सभा सहित संबंधित विभागों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें