चोरी चोरी चोरी फिर चोरी कालपी में सूने मकान में चोरी

ताले तोड़कर जेवर-नकदी पार, परिवार दिल्ली में, पुलिस गश्त पर सवाल

कालपी (जालौन)। नगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 8 अगस्त की रात मोहल्ला उदनपुरा (निकासा), वार्ड नंबर-5 में एक सूने मकान के ताले तोड़कर चोरी की गई। सुबह घटना का पता चलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
यह मकान कमल सिंह पुत्र स्व. पश्शू का है, जो अपने परिवार के साथ दिल्ली में मजदूरी करते हैं। इस कारण मकान बंद रहता है। सुबह कमल सिंह के भाई गया प्रसाद की पत्नी जब घर के आसपास सफाई कर रही थीं, तब उनकी नजर मकान के टूटे तालों पर पड़ी। अंदर देखने पर बक्सा खुला और सामान बिखरा हुआ मिला।
परिजनों ने बताया कि मकान में सोने-चांदी के जेवरात रखे थे, जिनमें अंगूठी, नाक की फूल और चांदी की बिछिया शामिल हैं। चोरी हुए सामान की वास्तविक कीमत और अन्य वस्तुओं की जानकारी मकान मालिक कमल सिंह के दिल्ली से लौटने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
घटना की सूचना मिलते ही टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की मांग की है। पुलिस के सामने अब इस घटना का खुलासा कर चोरों तक पहुंचना एक चुनौती है।

आर०एन०शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें