सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत

कालपी (जालौन)। बीती शाम सड़क में बैठे 23 वर्षीय मजदूर को ट्रक ने जबरदस्त टक्कर से घटना स्थल में दर्दनाक मृत्यु हो गई सूचना पाकर आए हुए परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
खबर के मुताबिक अरुण कुमार निषाद पुत्र लाला राम निषाद निवासी थाना ललपुरा ग्राम परसनी जनपद हमीरपुर गुरुवार को अपने निज निवास से दिल्ली जाने हेतु भोगनीपुर राजपुर सड़क बैठकर दिल्ली जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था तभी ट्रक नंबर यूपी 84 एंटी 1412 के चालक ने लापरवाही से ट्रक को तेजगति चलाकर जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे उक्त मजदूर युवक बुरी तरह दयनीय स्थिति में पहुंच गया चालक ने अपने ट्रक में मरणासन्न घायल अवस्था मे मजदूर को रखकर इलाज हेतु लिए जा रहा था तभी रात में घायल मजदूर ने रास्ते में दम तोड़ दी मजदूर के मृत्यु पर ट्रक चालक ने भय बस जोल्हूपुर मोड तथा छौक बीच हाईवे सड़क पर ट्रक खड़ा किया उसी समय आए हुए राहगीरो ने ट्रक पर मृतक को देखकर हंगामा करने लगे इतने में चालक भागने में सफल हुआ घटना की सूचना पाकर तत्काल प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने पहुंचकर प्रत्येक बिंदुओं में जांच कर उप निरीक्षक को पंचनामा की कार्यवाही करने के निर्देश दिए उन्होंने भोगनीपुर घटनास्थल में पहुंचकर मौजूद लोगों से बयान लिए तथा वीडियो ग्राफी साक्ष्य हेतू बनाई बही ज्ञान भारती छौक चौकी उप निरीक्षक सूरजपाल सिंह ने शव को कब्जे में लेकर परिवार तथा रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर उरई मुख्यालय पोस्टमार्टम हाउस भेजा उपनिरीक्षक ने ट्रक को कब्जे में लेकर मंडी कालपी में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया मौजूद परिजनों ने अवगत कराया की 6 महिना पहले थाना कुरारा ग्राम सिकरोही में ससुराल थी पत्नी का नाम ममता बताया अपने पति को मृत अवस्था में जैसे देखा चीख पुकारकर बुरी तरह से रोकर दुख प्रकट कर रही थी घटना के बाबत पीड़ित ने भोगनीपुर कोतवाली में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें